कलेक्टर, एसपी को स्वसहायता समूह की बहनों ने बांधी प्राकृतिक चीजों से बनी राखी….

Update: 2020-07-31 15:45 GMT
कलेक्टर, एसपी को स्वसहायता समूह की बहनों ने बांधी प्राकृतिक चीजों से बनी राखी….
  • whatsapp icon

धमतरी 31 जुलाई 2020। आज रक्षित केंद्र धमतरी में में खुशबू स्व-सहायता समुह छाती की बहनों के द्वारा प्राकृतिक चीजों से बनी राखी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक धमतरी बीपी राजभानू, अति पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देवराजू, यातायात प्रभारी धमतरी, थाना प्रभारी रुद्री एवं पुलिस लाईन धमतरी में उपस्थित सभी जवानों को प्रकृति चीजों (बांस, गोबर,बीज) से तिरंगे के कलर में बनी राखियां बांधकर प्रकृति के रंग में रंग दिये।

वर्तमान समय में अपने जान की बाजी लगाकर आम जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों के सलामती की दुआ मांगते हुए लक्ष्मी साहू एवं कल्याणी कंवर द्वारा खुशबू स्व-सहायता समूह का प्रतिनिधित्व कर सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित जवानों को राखियां बाँधी गई। जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी के अथक प्रयास से राखियों का निर्माण खुशबू स्व-सहायता समुह द्वारा छाती में की जा रही है। कलेक्टर, एसपी एवं एएसपी द्वारा महिला स्वसहायता समूह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस विभाग के जवानों के लिए इनके द्वारा 1000 राखियाँ बनाई गई हैं।

आज के इस कार्यक्रम में कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक धमतरी बीपी राजभानू, अति पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक धमतरी सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक धमतरी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी रुद्री एवं पुलिस लाईन धमतरी के सभी जवानों के साथ-साथ यातायात के भी जवान उपस्थित रहे…

Tags:    

Similar News