वैक्सीन के संबंध में अफवाह फैलने पर राजनांदगांव कलेक्टर ने तत्काल कराई जांच… बोलें- भ्रम एवं अफवाहों से जनता रहे दूर, वैक्सीन है सुरक्षित 

Update: 2021-06-12 09:05 GMT

राजनांदगांव 12 जून 2021। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अनुपम नगर निवासी नगर निगम राजनांदगांव की पार्षद सुनीता फडऩवीस को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद लोहे की वस्तुएं शरीर में चिपकने संबंधी अफवाह फैलने पर तत्काल संज्ञान लिया है।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जांच के लिए तत्काल टीम रवाना किया, जांच के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि वैक्सीन के कारण ऐसा होना नहीं पाया गया है। चौधरी ने बताया कि पसीने या अन्य कारण से ऐसा हो गया है, जो कि एक समान्य प्रक्रिया है।
वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगाने से ऐसा नहीं होता है, उन्होंने इसका खंडन किया है।
पार्षद सुनीता फडऩवीस को प्रथम डोज में भी कोई दिक्कत नहीं हुई थी। राजनांदगांव कलेक्टर सिन्हा ने जिले के नागरिकों से अपील कर कहा कि वैक्सीन से संबंधित फैल रहे अफवाहों से वे भ्रम में न आवें।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए।

Tags:    

Similar News