राजधानी पुलिस की जीपी के घर दबिश : सर्च वारंट के साथ पहुँची पुलिस टीम.. जप्त हो सकते हैं लैपटॉप और कम्प्यूटर

Update: 2021-07-15 04:36 GMT

रायपुर,15 जुलाई 2021। राजधानी पुलिस सर्च वारंट के साथ निलंबित एडीजी जी पी सिंह के घर पहुँच रही है। मुख्यतः रायपुर पुलिस जीपी सिंह के घर मौजुद लैपटॉप और कम्प्यूटर की तलाशी लेगी।

राजधानी पुलिस के कोतवाली थाने में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के ख़िलाफ़ राजद्रोह का अपराध दर्ज है। निलंबित एडीजी जीपी सिंह के विरुद्ध दर्ज इस अपराध की विवेचना में साक्ष्यों जुटाने पुलिस बाजरिया सर्च वारंट जी पी सिंह के घर पहुँच रही है।

राजधानी पुलिस की इस सर्च के परिणाम कुछ घंटों बाद सामने होंगे। राजधानी पुलिस का मानना है जी पी सिंह के घर मौजुद लैपटॉप और कम्प्यूटर सिस्टम से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त उनके घर की खाना तलाशी ली जा सकती है।

Tags:    

Similar News