बारिश अलर्ट : कोरोना संकट के बीच बार-बार बदल रहा है प्रदेश का मौसम… अगले 24 घंटे में राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश का अनुमान… मौसम पूर्वानुमान में ये बतायी जा रही है वजह

Update: 2020-04-14 10:02 GMT

रायपुर 14 अप्रैल 2020। कोरोना संकट के बीच मौसम भी लगातार अपने रंग बदल रहा है। पिछले 24 घंटे से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश की अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में मौसम बदलेगा। इससे पहले सोमवार की शाम भी छत्तीसगढ़ की राजधानी का मौसम बदला था। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। आज भी उसी तरह के हालात बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर आ गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है।बंग्लादेश के पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक एक ट्रफ बनी है।केरल के तटों के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ बना हुआ है।

Similar News