बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी….छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, जल्द देगा मानसून दस्तक

Update: 2020-05-13 12:21 GMT

नईदिल्ली 13 मई 2020। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक या दो स्थानों पर तेज़ वर्षा के आसार हैं। लद्दाख और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। पंजाब में कुछ स्थानों पर जबकि हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश संभव है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण और तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु के शेष हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मध्यम बारिश की गतिविधियाँ बनी रहेंगी।

वहीँ ‘मानसून’ के संबंध में मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में ‘मानसून’ की सामान्य शुरुआत 23 जून से 27 जून के बीच में होगी तो वहीं दूसरी ओर मुंबई और कोलकाता में ‘मानसून’ क्रमश: 10 और 11 जून के बीच पहुंचेगा और चेन्नई में 1 से 4 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में, ‘मानसून’ सामान्य तारीखों की तुलना में 3-7 दिनों की देरी से आएगा।

Tags:    

Similar News