बारिश ALERT: दो दिनों तक होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी…. इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
रायपुर 13 जुलाई 2020। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रूककर बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश हुई। इसी को देखते हुए रायपुर मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर जसपुर, रायगढ़, कोरबा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीँ आने वाले 48 घंटों में इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिलासपुर कोरबा रायगढ़ कवर्धा बेमेतरा जांजगीर राजनांदगांव दुर्ग रायपुर बलौदाबाजार महासमुंद बालोद धमतरी गरियाबंद कांकेर नारायणपुर और कोंडागांव जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है
मौसम पूर्वानुमान बताने वाली मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिम से पूरब तक हिमालय के तराई क्षेत्रों तक बनी हुई है। दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी-मध्य अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पश्चिमी तटों पर गोवा से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। महाराष्ट्र के तटों के पास अरब सागर पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।