विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Update: 2020-01-25 16:42 GMT

रायगढ़ 25 जनवरी 2020। अवैध तरीकों से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सरिया थाना पुलिस के द्वारा आज कार्रवाई करते हुये तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अमोनिया नाइट्रेट जब्त किया गया है। दरअसल रायगढ़ पुलिस ने 24 जनवरी को इस गिरोह के मुख्य सरगना विजय नायडू को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने अन्य साथियों का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने आज बारतु सिदार, उमेश सिदार, भुनेश्वरी साहू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपी रायगढ़ के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से 150 किलो अमोनियम नाइट जब्त किया गया है।
मुख्य आरोपी विजय नायडू ने कुख्यात आरोपी अमृत पटेल के नाम का भी खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस इस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

Tags:    

Similar News