पुनिया कुछ देर में विधानसभा मे : दिल्ली की नियमित फ़्लाईट छोड़ी.. सीधे विधानसभा पहुँच रहे हैं पुनिया
रायपुर,26 जुलाई 2021। विधायक बृहस्पति सिंह के कथित आरोप और विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश संगठन प्रभारी पी एल पुनिया दिल्ली के लिए नियमित विमान से रवाना होते होते अचानक विधानसभा आ रहे है।
खबरें हैं कि दिल्ली ने इस पूरे वाक़ये को गंभीरता से लिया है, और सरगुजा से पूरी जानकारी ली गई है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने अपने फॉलो वाहन पर तोड़ फोड़ की घटना के बाद इस मामले को मंत्री टी एस सिंह से जान का ख़तरा बताते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस ली। इस मुद्दे को लेकर सदन के आधे दिन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई।