प्रोफ़ेसर अशोक सिंह SU के नए कुलपति : सरगुजा विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे प्रोफ़ेसर अशोक सिंह.. राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Update: 2021-08-02 07:38 GMT

रायपुर,2 अगस्त 2021।सरगुजा विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक सिंह होंगे,राज्यपाल ने अब से कुछ देर पहले उक्ताशय के आदेश जारी किए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रोफ़ेसर अशोक कुमार सिंह बनारस के हैं और प्रयोजन मूलक हिंदी के प्रोफ़ेसर हैं।
विदित हो सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति का पद लंबे अरसे से रिक्त था।

Tags:    

Similar News