कोरोना के इस संकट में स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देंगी प्रियंका चोपड़ा….

Update: 2020-04-23 07:41 GMT

मुंबई 23 अप्रैल 2020. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।

प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

प्रियंका ने लिखा है, ‘देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।’

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन, श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों और उन महिलाओं की भी आर्थिक मदद की है जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।

 

Tags:    

Similar News