ऑपरेटर राम खिलावन क्यों कह रहे हैं "कभी नहीं भूलूँगा,शुक्रिया सीएम साहब"

Update: 2022-04-15 06:17 GMT

रायपुर,15 अप्रैल 2022।19 बरस से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर राम खिलावन आल्हादित हैं। बेहद भावुक स्वरों में कहते हैं

"मैं सपने में नहीं सोचा था, ऐसा कुछ हो पाएगा.. मेरे अपने गाँव में मैं सीएम साहब के साथ हैलीकाप्टर से पहुँचा.. मेरी माँ ने देखा.. मेरे पूरे गाँव ने देखा.."

बेहद ख़ुशी की भावनाओं में स्वर अपनी जगह स्थापित नहीं हो पा रहे थे, लेकिन स्पष्ट था कि 41 वर्षीय राम खेलावन के लिए जो क़रीब पौने दो घंटे थे, वे वो पल थे जो ज़िंदगी के सबसे ख़ुशनुमा पल के रुप में उन्होंने दर्ज कर लिए हैं। कल मुख्यमंत्री बघेल देवादा गए थे, वहाँ कुर्मी समाज का सम्मेलन था।देवादा कांग्रेस कार्यालय में 2004 से कंप्यूटर ऑपरेटर रामखेलावन वर्मा का गाँव है।रामखेलावन ने बेहद सकुचाते हुए कहीं यह भावनाएँ व्यक्त कर दी कि क्या वह अपने गाँव सीएम साहब के साथ जा सकता है।

रामखेलावन वर्मा का यह भाव बाजरिया अजय साहू मुख्यमंत्री बघेल तक पहुँच गया, और निवास से सुबह सीधे फ़ोन आया "रामखेलावन जी, आप साहब के साथ देवादा जाना चाहते हैं न.. तैयार हो जाईए आपको सीएम साहब के साथ देवादा जाना है" रामखेलावन वर्मा क़रीब पौने तीन बजे मुख्यमंत्री बघेल के साथ पुलिस लाईन ग्राउंड से नवादा के लिए निकले और फिर कुर्मी समाज सम्मेलन में शामिल होकर पौने दो घंटे में लौट आए।रामखेलावन ने बताया साहब उपर से गाँवों को देख कर मुझसे बोले, "ये गाँव ला चिन्हत हस" मैं नहीं पहचान पाया, लेकिन वे एक नहीं क़रीब आठ से दस गाँव को पहचाने, भोथली कुरुदडीह बटन पाहंदा सांकरा मोतीपुर सब के बहुत उपर से हैलीकाप्टर गुजरता रहा और साहब मुझे बताते रहे.."

Tags:    

Similar News