Vishnu deo sai: CM विष्‍णुदेव का कार्यक्रम: आज जाएंगे जशपुर, कल झारखंड में करेंगे परिवर्तन यात्रा को संबोधित...

Vishnu deo sai: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दो दिनों तक राजधानी में नहीं रहेंगे। सीएम आज दोपहर बाद जशपुर के दौरे पर जा रहे हैं।

Update: 2024-09-24 05:45 GMT
Vishnu deo sai: CM विष्‍णुदेव का कार्यक्रम: आज जाएंगे जशपुर, कल झारखंड में करेंगे परिवर्तन यात्रा को संबोधित...
  • whatsapp icon

Vishnu deo sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव आज से दोपहर बाद अपने गृह क्षेत्र बगिया (जशपुर) जा रहे हैं। सीएम 25 सितंबर को सीएम झारखंड के दौरे पर जाएंगे, जहां परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम विष्‍णुदेव आज दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्‍टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद साढ़े 4 बजे वे बगिया स्थित अपने निवास पर पहुंच जाएंगे।

वहीं, 25 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे से सीएम बगिया में ही पार्टी के सदस्‍यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे बगिया हेलीपैड से झारखंड के सिमडेगा के लिए उड़ान भरेंगे। साढ़े 11 बजे सीएम सिमगेडा के गांधी मैदान पहली परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 1 से 4 बजे तक सीएम विष्णुदेव का वहां रोड शो होगा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री फुटबाल स्‍टेडियम कुरडेग पहुचेंगे, जहां दूसरी परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे सीएम का हेलीकाप्‍टर वहां से उड़ान भरेगा और शाम साढ़े 5 बजे वे बगिया पहुंच जाएंगे।

Tags:    

Similar News