वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव स्टॉपेज के लिए रमन ने रेल मंत्री से की बात, आखिरी वक्त पर हुआ फाइनल, बोले...अब बेहतर कनेक्टिविटी

Update: 2022-12-11 13:04 GMT

राजनांदगांव। वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले राजनांदगांव स्टॉपेज नहीं था। बिलासपुर, नागपुर के बीच सिर्फ रायपुर और गोंदिया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। तब जाकर आखिरी समय में राजनादगांव का नाम जुड़ा।

भारतीय रेल सेवा ने आज नागपुर से बिलासपुर को जोड़ने के लिए एक तेज रफ्तार वंदे भारत रेल की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत केंद्र के वरिष्ठ नेताओं ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत रेल सेवा की शुरुआत की है।

इस रेल सेवा की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे समेत प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस रेल को परिवहन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह रेल सेवा नागपुर से बिलासपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सिद्ध होगी साथ ही राजनांदगांव में उसका स्टॉपेज मिलने से राजनांदगांव के वासियों को नागपुर और बिलासपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

Tags:    

Similar News