ट्वीटर पर दो तस्वीरें जिसने मचा दिया है रिट्वीट और लाईक का भौकाल.. क्या आपने देखी योगी और मोदी की वो तस्वीरें जिसने सियासती भूचाल मचा दिया है..

Update: 2021-11-21 10:35 GMT

लखनऊ,21 नवंबर 2021। मोदी याने एक ऐसा राजनेता जिसे लोग टूट के मोहब्बत करते हैं किसी आस्था की तरह या फिर वे लोग जो बेइंतहा नफ़रत करते हैं पर यह साबित है कि नफ़रत हो या मोहब्बत, मोदी नज़र अंदाज नहीं किए जा सकते। मोदी की अपनी राजनैतिक शैली है, वो शैली जिसने परिवार वाद या व्यक्ति केंद्रित राजनीति को ख़ारिज करने के लिए बनी भाजपा को खुद पर केंद्रित कर लिया है। कार्यकर्ताओं की पार्टी, कैडर बेस्ड कहलाने वाली पार्टी में इस वक्त मोदी कुछ ऐसे प्रभावी है कि यह भाजपा में मोदी युग कहलाता है। वो मोदी जिन्हें आलोचक तानाशाह से कम नहीं मानते और समर्थक उन्हें कुछ कहने के बजाय उनकी सूनने और उसे सही मानने के अलावा कुछ सही नहीं मानते, वे भारतीय राजनीति में एक मानक हैं और यह मानक कितना सकारात्मक और कितना नकारात्मक होगा, इसके अध्ययन में अभी वक्त है। कमोबेश कुछ वैसा ही एक किरदार सियासत में बल्कि भाजपा के भीतर मौजूद है, समर्थक और विरोधी दोनों की उद्दाम भावनाएँ इस शख़्स के साथ भी वैसी ही है जैसी मोदी के साथ। राजनैतिक विश्लेषक इस शख़्स को आने वाले समय में मोदी का राजनैतिक उत्तराधिकारी मानते हैं। भाजपा का पसंदीदा हिंदुत्व और भगवा रंग इस शख़्स के साथ इस कदर जूड़ा है कि, ऐसा नज़रिया बने, कई मौक़ों पर बल्कि हमेशा सार्वजनिक की गई हिंदुत्व के प्रति निष्ठा समर्पण और बेहद आक्रामकता वाली छवि इस शख़्स को लेकर राय और उम्मीद बनाने का संयोग देती है।


मोदी के बाद कौन के जवाब में दिखते क्रम में इस शख़्स का नाम वरीयताओं में पहले पाँच से उपर उठता हुआ अब नंबर एक की ओर है।हालिया ट्वीटर पर आई दो तस्वीरों, उन तस्वीरों में झलकता भाव और तस्वीर के साथ लिखी गई पंक्तियों ने मोदी के बाद कौन या कि भाजपा की रीति नीति में कैसी शैली का समावेश इसका साफ़ संकेत मिलता है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो तस्वीरें ट्वीट की हैं। मोदी और योगी की इस अंदाज मिज़ाज की ऐसी तस्वीरें इसके पहले कभी नुमाया नहीं हुई हैं।इसे लेकर भौकाल मच गया है। योगी आदित्यनाथ के ट्वीट करते ही 17.7K रिट्वीट तो 62.2K लाईक की बरसात हुई है और यह बदस्तुर जारी है। योगी आदित्यनाथ ने तस्वीर के साथ ट्वीटर पर जो लिखा है वह यूँ है -

"हम निकल पड़े हैं,प्रण करके..अपना तन-मन अर्पण कर के, ज़िद है एक सूर्य उगाना है..अंबर से उँचा जाना है..एक भारत नया बनाना है"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय लखनउ यात्रा पर हैं और वे यहाँ 56 वीं डीजी आईजी कॉंफ़्रेंस में शामिल होंगे। यह तस्वीर जिसने सोशल मीडिया में ग़दर मचा दिया है लखनउ की ही है।उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं और भाजपा के लिए इस राज्य पर क़ब्ज़ा बरकरार रखना बेहद अहम है। चुनाव के दृष्टिगत भी यह तस्वीर मौजू है,मगर इन दो तस्वीरों को केवल उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव से जोड़ कर देखना आख़िर कौन राजनीति का छात्र सही मानेगा ?

Tags:    

Similar News