असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा...किसान बेसुध पड़ा रहा एंबुलेंस बुलाने के बजाय मीडिया बुलाओ मीडिया बुलाओ कहते रहे पदाधिकारी
रायपुर 12 मार्च 2022। किसान आंदोलन से असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा पार करने वाला वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में आंदोलन के पदाधिकारी जमीन पर बेसुध किसान के चारों ओर घेरे खड़े हैं । उनमें से कोई भी एम्बुलेंस नहीं बुलाया रहा बल्कि मीडिया बुलाओ, मीडिया बुलाओ ..पर जोर दे रहे हैं।
आपको बता दें कि किसान समिति द्वारा नया रायपुर क्षेत्र के किसानों को फ़ॉर्म जमा करने के नाम से बुलाया गया था। प्रशासन ने सुविधा के लिए प्रत्येक गाँव के लिए अलग अलग कुल 27 काउंटर भी बना दिए थे । कई किसान फार्म जमा करने भी लगे थे परंतु किसान नेताओं के द्वारा किसानों को फार्म जमा करने से मना कर धरने पर बैठने कहा गया जिससे अनावश्यक विलंब होता रहा। इस बीच 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान जो फार्म लेकर आया हुआ था, उसकी तबियत ख़राब होने से मृत्यु हो गयी।