जशपुर में बवाल: फ़ेसबुक पोस्ट में मोदी का चेहरा लगा आपत्तिजनक तस्वीर और नक़्शे को बिगाड़ने का आरोप..भाजयुमो पहुँचा थाने

Update: 2021-10-31 12:17 GMT

जशपुर,31 अक्टूबर 2021। जशपुर में फ़ेसबुक पोस्ट पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। मसला ऐसा गरमाया है कि भाजयुमो थाने पहुँच लिखित आवेदन दे आया है। भाजयुमो के इस आवेदन में पूरे मामले का ब्यौरा मय स्क्रीन शॉट दिया गया है। भाजयुमो की ओर से राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की माँग की गई है।

मसला एक फ़ेसबुक पोस्ट से उपजा है जिसे लेकर दो लोगों के खिलाफ नामज़द शिकायत दी गई है। इन दो में से एक ने फ़ेसबुक पोस्ट की जबकि दूसरे ने उसे शेयर किया है। भाजयुमो के थाने में दिए आवेदन के अनुसार दोनों युवकों ने नक़्शे को खंडित किया और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर एक कीड़े के साथ चस्पा करते हुए आपत्तिजनक कमेंट भी लिखा है।

भाजयुमो की ओर से आवेदन जशपुर थाने में दिया गया है।जशपुर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Similar News