लखीमपुर मामले में जाँच की निगरानी करेंगे रिटायर्ड जस्टिस : सर्वोच्च अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को दी थी सलाह.. योगी सरकार ने दी सहमति

Update: 2021-11-15 10:10 GMT

लखनउ,15 नवंबर 2021। लखीमपुर खिरी घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस की जाँच पर निगरानी हेतु सेवा निवृत्त जस्टिस की नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सहमति दे दी है।सर्वोच्च न्यायालय ने बीते दिनों सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को सलाह दी थी कि, लखीमपुर खीरी घटना की जाँच में निगरानी राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय से किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करानी चाहिए। योगी सरकार ने इस पर सहमति दे दी है। क़यास हैं कि सर्वोच्च अदालत के सुझाव के अनुरुप जस्टिस राकेश जैन या कि जस्टिस रंजीत सिंह के नाम घोषित हो सकता है।

Similar News