Ramesh Bais Biography: जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रमेश बैस जिन्हे बनाया गया महाराष्ट्र का राज्यपाल

Ramesh Bais Biography: रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त, 1947, रायपुर, छत्तीसगढ़) में हुआ था वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। रमेश बैस वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह झारखण्ड और त्रिपुरा राज्यपाल पद पर थे। रमेश बैस भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। 5 अगस्त, 2007 को उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

Update: 2023-02-12 06:25 GMT

Ramesh Bais Biography Hindi: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर छत्तीगढ़ के दिग्गज नेता रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपित मुर्मू ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी पर हालिया उपजे विवाद के बाद विपक्षी दलों ने कोशियारी के इस्तीफे की मांग की थी। राज्य में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। श्री कोश्यारी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शीर्ष पद से हटना चाहते हैं।

रमेश बैस बायोग्राफी हिंदी

रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त, 1947, रायपुर, छत्तीसगढ़) में हुआ था वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। रमेश बैस वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह झारखण्ड और त्रिपुरा राज्यपाल पद पर थे। रमेश बैस भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। 5 अगस्त, 2007 को उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

रमेश बैस का प्रोफाइल 

पूरा नाम: रमेश बैस

जन्म तिथि: 02 Aug 1947

जन्म स्थान: रायपुर (छत्तीसगढ़)

पार्टी का नाम: भारतीय जनता पार्टी 

शिक्षा: 12th पास 

व्यवसाय: कृषिविद, सामाजिक कार्यकर्ता

पिता का नाम: स्वर्गीय श्री खोेमलाल बैस

माता का नाम: श्रीमती केजाबाई बैस

जीवनसाथी का नाम: श्रीमती रामबाई बैस

संतान: 1 पुत्र 2 पुत्री


  • रमेश बैस को 1978 में उन्हें पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुना गया था.
  • वो 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य भी रह चुके हैं.
  • वो 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद भी कार्यरत रह चुके हैं.
  • 1989 में रमेश बैस ने पहली बार लोकसभा चुनाव में नजर आए थे, यहां उन्होंने जीत हासिल कर सांसद में अपनी जगह बनाई थी. 
  • ​मार्च 1998-अक्टूबर 1999 केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और खान
  • अक्टूबर 1999-सितंबर 2000 केंद्रीय राज्य मंत्री, रसायन उर्वरक
  • सितंबर 2000-जनवरी 2003 केंद्रीय राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण
  • जनवरी 2003-जनवरी 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय
  • जनवरी 2004-मई 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय
Tags:    

Similar News