Raja Mandhwani Biography: इंदौर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार राजा मंधवानी को जानें

Raja Mandhwani Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 | MP Assembly Election result Live 2023 में इंदौर 4 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने राजा मंधवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है...

Update: 2023-11-06 09:08 GMT

Raja Mandhwani (इंदौर 4)

Raja Mandhwani Biography: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 | MP Assembly Election result Live 2023 में इंदौर 4 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने राजा मंधवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

पहले दिन से विरोध पर कांग्रेसी 

नवरात्रि के पहले दिन कल रविवार को 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर उत्साहित कांग्रेस की अंतरकलह सड़क पर आ गई है, सूची घोषित कर जहाँ पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है वहीं अब पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के खिलाफ ही कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी का पुतला फूंका और प्रत्याशी बदलने की मांग की।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा मप्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर घोषित इंदौर 4 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजा मंघवानी का विरोध शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय गांधी भवन के बाहर हंगामा किया, कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम के आक्रोशित समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी राजा मंघवानी का पुतला फूंक दिया।

Tags:    

Similar News