हंटरवाली विशेषण पर पुरंदेश्वरी का पलटवार: बोली-"भूपेश जी अपने वायदों और सिंहदेव की चिंता करें.. मैं हंटर चलाऊँ या चाबुक, उन्हे डर क्यों लग रहा"

Update: 2021-11-12 11:57 GMT

रायपुर,12 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बार बार "पुरंदेश्वरी जी का हंटर" तंज करने पर पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा

"मैं यह नहीं समझ पा रही हूँ कि मैं हंटर चलाउं या चाबुक.. भूपेश जी को डर क्यों लग रहा है.. वे क्यों चिंतित हो रहे हैं"

प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा

"भूपेश जी को तो अपने वायदों को देखना चाहिए.. उनका हश्र देखना चाहिए.. सिंहदेव जी को देखना चाहिए..बेहतर वे अपने घर पर ध्यान दें.."

इसके पहले कांग्रेस के प्रदेशव्यापी पदयात्रा अभियान जिसमें कांग्रेस जनता के बीच उपलब्धियो का प्रचार करेगी,उसपर डी पुरंदेश्वरी यह कह चुकी हैं

"कांग्रेस को पदयात्रा के दौरान वायदाखिलाफी का ब्यौरा भी देना चाहिए.."

Similar News