यूपी में कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कौन सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा का दो टूक अंदाज में प्रतिप्रश्न - कांग्रेस की तरफ़ से किसी और का चेहरा दिख रहा है क्या.. ?

Update: 2022-01-21 16:02 GMT

नई दिल्ली,21 जनवरी 2022। बरसों तक देश की केंद्रीय राजनीति की धुरी रहे गांधी परिवार में यह पहला मौक़ा है जबकि गांधी परिवार के किसी सदस्य ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बात कही हो। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में यूपी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर रहीं थीं उनसे एक सवाल हुआ

कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा कौन होगा ?.. आपसे इसके पहले जब पूछा गया आपने कहा सही वक्त पर पता चल जाएगा

अपने छोटे भाई और कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता में एक सांसद राहुल गांधी के ठीक बग़ल में मौजुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुस्कुराते हुए दो टूक अंदाज में प्रतिप्रश्न करते हुए ही सही पर जवाब दिया। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा

आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है..कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से..दिख तो रहा है न सब तरफ़ मेरा चेहरा तो फिर?

प्रतिप्रश्न की तरह दिए इस जवाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि आसन्न यूपी चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी।

यह अलहदा है कि चुनावी नतीजे क्या होंगे, इसे भी फ़िलहाल परे रख दीजिए कि राजनैतिक समीक्षक यूपी में मुक़ाबला भाजपा और सपा के बीच ही देख रहे हैं.. अभी आप यह ध्यान रखिए कि यह पहला मौक़ा है जबकि कांग्रेस के इतिहास में केंद्रीय भुमिका में मौजुद रहने वाले गांधी परिवार के किसी सदस्य ने केंद्र की केंद्रीय राजनीति याने प्रधानमंत्री पद के अतिरिक्त कहीं और भुमिका को खुद से चुना हो और उसे सार्वजनिक भी किया हो।

Tags:    

Similar News