Political news: CG कांग्रेस का सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान: राजधानी में जुटेंगे प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता

Political news: छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। यह आंदोलन राजधानी रायपुर में होगा। इसमें प्रदेशभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Update: 2024-07-10 07:19 GMT

Political news: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की करीब छह महीने पुरानी विष्‍णुदेव साय सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पार्टी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस आंदोलन की रणनीति तय की गई है। पार्टी नेताओं ने राज्‍य की कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को बदहाल करार दिया है। इसके विरोध पार्टी 22 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया है। घेराव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

राज्‍य में बीते छह माह में हुई घटनाओं के आधार पर सड़कों में उतरकर प्रदेश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर घेराबंदी की जाए। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस आंदोलन के जरिये जहां एक तरफ सरकार की नाकामी को जनता के बीच लाया जाएगा वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जाएगा। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया है। विधानसभा घेराव में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों के लिए भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी ने इस बात पर जोर दिया कि अब भाजपा सरकार की लगातार नाकामियों को उछाला जाए। इसे लेकर लगातार सड़कों पर उतरा जाए। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अमलीजामा पहनाया जाए। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्राथमिक तैयारियों पर काम शुरू करने पर भी जोर दिया गया।

ब्लॉकों में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव मांगे कई जिलों जिलों में जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के बीच तालमेल नहीं होने की भी शिकायतें मिली। यह भी रिपोर्ट दी गई कि ऐसे कुछ ब्लॉक अध्यक्ष काम नहीं कर रहे हैं। इस पर जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित ब्लॉकों में एक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजें। संगठन इस पर जल्दी ही निर्णय करेगा।

Tags:    

Similar News