PM आवास से जबरदस्ती बेदखल करने वालों को रोकने पूर्व मंत्री ने अफसरों को जब लगाया फोन

Update: 2022-12-24 15:31 GMT

बिलासपुर। नूतन चौक में पी एम आवास होल्डर नागरिकों ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को क्षेत्र के दौरे पर बताया कि आज सुबह अचानक निगम की टीम आकर लगभग 5 से 6 घर के सामान को फेंकवा रहे है और घर खाली करवाकर ताला लगवा रहे है। प्रभावितों ने कहा, सभी के पास निर्धारित नियमानुसार पात्रता एवं आवंटन प्रमाण पत्र है। किसी प्रकार का भुगतान भी शेष नहीं है। बावजूद इसके अधिकारियों ने बिना किसी नोटिस के घर खाली करवा दिया। पूर्व मंत्री ने तत्काल निगमायुक्त से बात कर ऐसी बेवजह की कार्यवाही रोकने के लिए कहा।

Similar News