पायलट प्रोजेक्ट शुरु:राजधानी में मरीज़ों को 24 तरह की जाँच के साथ एक्सरे और सोनोग्राफी सुविधा मुफ़्त मिलेगी, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर,20 अक्टूबर 2021। राजधानी के अस्पताल में मरीज़ों के लिए निःशुल्क ओपीडी का संचालन शुरु किया जा रहा है। इस ओपीडी में 24 तरह की जाँच के साथ साथ एक्स रे और सोनोग्राफी की सुविधा मुफ़्त उपलब्ध होगी।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया "यह पायलेट प्रोजेक्ट की तरह है,इसके सफलता के आंकलन के बाद इसका विस्तार राज्य में किया जाएगा"
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इस की जानकारी दी है। विदित हो कि घोषणा पत्र में यूनिवर्सल हेल्थकेयर का वादा था, इस पायलट प्रोजेक्ट को उसी वायदे से जोड़ कर देखा जा रहा है।