डॉ रमन के सवाल पर अमरजीत की चुटकी-सलाह दे रहे हैं या डांट रहे हैं मंत्री सिंहदेव ने सदन में कहा, बड़े भईया हैं.. कान भी खींच सकते हैं.. वे डांट भी...
रायपुर,14 दिसंबर 2021। प्रधानमंत्री आवास योजना के केंद्र द्वारा लक्ष्य वापस लिए जाने के मसले पर सदन गरम हो गया। पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव इस मसले पर जवाब देते रहे लेकिन विपक्ष के सवाल लगातार आते रहे। राज्यांश के मसले पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा और कहा
60:40 वाली जितनी योजनाएं हैं क्या आप सबको वापस करेंगे..IDME एक्ट का उल्लंघन सरकार कर रही है.. कर्ज की लिमिट छ फ़ीसदी से पार हो गई है
दरअसल इस मसले पर पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन में कहा था -
बीस हज़ार करोड़ केंद्र से मिल नहीं रहा है जो कि मिलना है.. लोन की भी अपनी लिमिट है.. कितना लेंगे
इस बहस के बीच डॉ रमन सिंह खड़े हुए और उन्होंने तीखे तेवरों के साथ कहा -
"जो दो लाख चालीस हज़ार मकान अधूरे हैं जर्जर हो रहे हैं क्या उसके लिए सरकार तत्काल कोई राशि जारी करेगी.."
इस पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास ने कहा "आपके तेवर बदले हुए लग रहे हैं.. ऐसे तेवर आपके पहले देखे नही"
इसी के ठीक बाद मंत्री अमरजीत भगत ने कहा "आप डांट रहे हैं या सलाह दे रहे हैं या सवाल पूछ रहे हैं"
इस पर पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव खड़े हुए और उन्होंने कहा "* उन्हें सारे अधिकार है वे बड़े भैया हैं… कान खींच कर भी कह सकते हैं..वे डांट भी सकते हैं सलाह भी दे सकते हैं"*
हालाँकि इसके ठीक बाद हंगामा और बढ़ा और विपक्ष गर्भगृह में आ गया और नारेबाज़ी करने लगा। सदन की कार्यवाही अध्यक्ष ने बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।