नवाब मलिक पहुँचे ईडी के दफ़्तर.. भाजपा का तंज - नवाब का कबाब बनेगा.. अंडरवर्ल्ड से संबंधित संपत्ति पर ईडी के तल्ख सवाल
मुंबई,23 फ़रवरी 2022। NCP नेता और महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में मंत्री नवाब मलिक सुबह से अब तक ईडी के दफ़्तर में परेशान करने वाले सवालों का सामना कर रहे हैं। ईडी की टीम तड़के नवाब मलिक के आवास पहुँची थी और व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बीच मंत्री नवाब मलिक को ईडी का दल कार्यालय ले गया जहां उनसे पूछताछ जारी है।
मंत्री नवाब मलिक से ईडी उस संपत्ति के बारे में दरयाफ़्त कर रही है जिसे लेकर ईडी यह मानती है कि यह अंडरवर्ल्ड से कथित तौर पर संबंधित है। मंत्री मलिक को लेकर ईडी यह मानती है कि इस संपत्ति में नवाब मलिक की अहम भुमिका है।
प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पहुँचे मंत्री नवाब मलिक को ईडी अपने वाहन में बैठा कर लाई है, मंत्री मलिक के साथ उनके अधिवक्ता पुत्र एडवोकेट आमिर मलिक भी साथ हैं।
इधर नवाब के ईडी मसले को लेकर भाजपा ने तंज किया है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी डॉ अनिल बोंदे ने मराठी में ट्वीट कर लिखा है
"नवाब चा कबाब झाला"
इस का अर्थ होता है -"नवाब का कबाब बना"