Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही

Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के पहले दिन परंपरा के अनुसार दिवंगत को श्रद्धांजलि दी ।

Update: 2024-07-22 05:42 GMT
Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही
  • whatsapp icon

Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र की पहली बैठक के प्रारंभ में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने परंपरा के अनुसार निधन का उल्‍लेख किया है। अविभाजिम मध्‍य प्रदेश विधानसभा के सदस्‍य रहे मकसूदलाल चंद्राकर और लक्ष्‍मी प्रसाद पटेल, मध्‍य प्रदेश विधानसभा के सदस्‍य अमीन साय, अंगतुराम कश्‍यप और छत्‍तीगसढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्‍य अग्नि चंद्राकर के निधन का स्‍पीकर ने उल्‍लेख किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य शामिल हुए। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य शामिल हुए। 

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में सबसे पहले राष्‍ट्रगान और छत्‍तीसगढ़ राजकीय गीत हुआ। इसके बाद स्‍पीकर ने निधन का उल्‍लेख करते हुए सदस्‍यों का संक्षिप्‍त जीवन परिचय पढ़ा।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अपर्ति की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्‍यप, कवासी लखमा, उमेश पटेल, लालजीत सिंह राठिया, ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।  दिवंगतों के सम्‍मान में सदन में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्‍थगित कर दी गई। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा अपने भारसाधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के सर्वाधिक सवाल लगे हैं। वे सर्वाधिक सवालों की बौछार का सामना करेंगे। और जवाब प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, लोक सेवा सुधार आयोग के गठन, उसकी बैठकों, की गई अनुशंसा की प्रगति के बारे में प्रश्न पूछा गया है। इसके अलावा शिक्षकों की नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति, प्रदेश के विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित आवेदनों की स्थिति व उस पर की गई कार्यवाही, प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, इसके नियम व शर्त, तथा वित्त विभाग से स्वीकृति की जानकारी मांगी गई हैं। सरकारी शराब दुकानों में मानव संसाधन उपलब्ध करवाने वाली फर्मों का नाम व नियम शर्ते मांगी गई हैं। इसके अलावा बिलासपुर के बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट को 4 सी श्रेणी में अपग्रेड करने की योजना, इसके लिए किए गए प्रयास व भूमि की व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई है। राज्य के बाहर वाणिज्यिक वाहनों के पंजीयन, नागालैंड व अरुणाचल से छत्तीसगढ़ में वाहन ट्रांसफर, डीएमएफ मद की प्राप्तियां एवं इससे होने वाले कार्यों की जानकारी, रेत उत्खनन से प्राप्त रायल्टी मांगी गई है।

प्रदेश में काड़ा नाली निर्माण हेतु स्वीकृत राशि, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत राशि, इस योजना के तहत स्कूलों के मरम्मत हेतु तय गई निर्माण एजेंसी की जानकारी, बस्तर संभाग के एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन स्कूलों की जानकारी, बस्तर संभाग के जिन स्कूलों को आहरण व संवितरण अधिकार नहीं है उसकी जानकारी, पीएम श्री स्कूलों की जानकारी,राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित विद्युत कंपनी के डिपो में आग से हुए नुकसान की जानकारी, मत्स्य कृषकों को दिए गए अनुदान, परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित फिटनेस सेंटरों के संचालन एजेंसी की जानकारी, प्रदेश के शासकीय भवनों, सड़कों,चौकदृ चौराहों, स्कूलों व विश्वविद्यालयों के नाम परिवर्तन की जानकारी मांगी गई हैं।

मंत्री केदार कश्यप से हाथियों के द्वारा हुए नुकसान सहकारी समितियां के माध्यम से धान खरीदी, अपेक्स बैंक के नवीन शाखों के खुलने की जानकारी फर्जी ऋण की प्राप्त शिकायतों की जानकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दैनिक वेतन भोगियों को सेवा से पृथक करने की जानकारी हाथियों के हमले से मृत ग्रामीणों को मुआवजे की जानकारी, वन ग्रामों में तालाब के निर्माण की जानकारी, वन विभाग द्वारा पौधारोपण की जानकारी, कैंपा मद द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी, राज्य वन्य जीव बोर्ड की गठन की जानकारी मांगी गई है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से प्राकृतिक आपदा में फसलों के नुकसान पर मुआवजा की जानकारी, पटवारी से आ रही पदोन्नति परीक्षा में धांधली की जानकारी, भुइयां सॉफ्टवेयर के नए वर्जन की उपयोगिता एवं विसंगतियों की जानकारी, प्रदेश में निजी व्यक्ति सामाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटन की जानकारी मांगी गई है। राज्य में भू अर्जन से प्राप्त सेवा शुल्क के उपयोग की जानकारी, भू स्वामित्व नियमों की जानकारी, राजीव युवा मितान क्लब को आबंटित राशि की जानकारी, भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से शासकीय राजस्व रिकार्ड में फर्जी प्रविष्टियों की जानकारी मांगी गई हैं। राजस्व विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति परीक्षा के आयोजन की भी जानकारी मांगी गई है।


Tags:    

Similar News