Mla vikas upadhyaya biography in hindi:-विधायक विकास उपाध्याय का जीवन परिचय।

Mla vikas upadhyaya biography in hindi:- विधायक विकास उपाध्याय रायपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत को हराया है। उन्होंने कांग्रेस की छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की है। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुँचे है। फिर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहे है। वे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे है। तथा 2019 से निरंतर संयुक्त महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे है। 2020 में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया है।

Update: 2023-05-20 06:56 GMT

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- अनिरुद्ध उपाध्याय

जन्मतिथि:- 6 नवंबर 1976

जन्मस्थान- रायपुर ( छतीसगढ़) विवाह की तिथि:- 5 जून 2015

पत्नी का नाम- संजना उपाध्याय

पत्नी की जन्मतिथि:- 20 नवंबर 1987

संतान- 1 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- एम.कॉम. ( द्वितीय वर्ष)

अन्य योग्यताएं- जिम व स्विमिंग

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 86 लाख 38 हजार रुपये।

आपराधिक मामलें- चुनाव आयोग मे दिए शपथ पत्र के अनुसार कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज है।

स्थायी पता:- ओम सदन,लक्ष्मी नगर,पचपेढ़ी नाका चौक रायपुर, जिला रायपुर छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 98271- 78910

स्थानीय पता- सी-1, साइंस कॉलेज परिसर, जीई रोड़ रायपुर छतीसगढ़,

अभिरुचि: - खेलकूद एवं शिक्षण

विशेष उपलब्धियां- चार माह के अंतराल में रक्त दान

विदेश यात्राएं- इटली, चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय विकास उपाध्याय 1998 में एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर जिला रहे थे 1999 में रायपुर जिले के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बने थे। 2004 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने 2006 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने 2009 में राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस बने 2010 में राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस बने 2013 से 18 तक वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर शहर रहे।

2018 मई में रायपुर जिले के रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए रायपुर पश्चिम सीट अनारक्षित सीट है जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 49 के नाम से जाना जाता है 2019 निरंतर संयुक्त महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी हैं 2019 से 21 तक में सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा समिति रहे हैं 2020 में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया इस दौरान वे मंत्री लोक निर्माण रीसेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन से संबंधित है। विकास उपाध्याय को 76359 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश मूणत को 64147 वोट मिले।

Tags:    

Similar News