Mla damrudhar pujari biography in hindi:- विधायक डमरूधर पुजारी का जीवन परिचय

Mla damru dhar punari biography in hindi:- विधायक डमरूधर पुजारी भाजपा की टिकट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पहली बार वह 2008 में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से विधायक निर्वचित हुए थे। फिर 2018 में दूसरी बार विधायक निर्वचित हुए हैं। कांग्रेस की आंधी के बीच उन्होंने जीत हासिल की है। उन्होंने पंचायत की राजनीति से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत कर महज तीन सालों में ही विधायक की पदवी तक पहुँचे है। 2005 में वे ग्राम पंचायत मटिया के सरपंच रहे जिसके मात्र तीन सालों बाद विधायक का चुनाव लड़ कर जीत हासिल की। डमरूधर पुजारी राजनैतिक के अलावा सामाजिक राजनीति में भी सक्रिय है। वे आदिवासी राजगोंड समाज केंद्र सभा झरगांव के अध्यक्ष भी चुने गए है। साथ ही लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए है।

Update: 2023-06-12 06:18 GMT

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम- स्व. बलराम पुजारी जन्म तिथि- 10 मई 1959

जन्म स्थान ग्राम -मुनगापदर देवभोग जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़

पत्नी का नाम- मैना पुजारी

पत्नी की जन्म तिथि- 25 जून 1964 संतान :-4 पुत्र,1पुत्री

शैक्षणिक योग्यता- मीडिल स्कूल

व्यवसाय-कृषि

कुल संपत्ति- 8 लाख रुपये

स्थाई पता- ग्राम मुनगापदर,पोस्ट- उरमाल, तहसील मैनपुर,जिला- गरियाबंद छत्तीसगढ़

मोबाइल नंबर -99092-03333

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता-गुड़लक प्लास्टिक इंडस्ट्रीज, दुर्गापारा संतोषी नगर, रायपुर छत्तीसगढ़

अभिरुचि-समाज सेवा

विशेष उपलब्धियां- आदिवासी राजगोड़ समाज के केंद्रीय सभा झरगांव के अध्यक्ष,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वितीय वर्ष शिक्षित।

विदेश यात्रा- थाईलैंड

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय।

2005 में सरपंच ग्राम पंचायत मटिया रहे। 2008 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। उसके बाद 2018 में दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। 2009 से 2011 तक सदस्य गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पो संबंधित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2010-11 में सदस्य प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2010 से 14 तक सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधित समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2011-12 में सदस्य याचिका समिति प्रश्न एवं अन्दर्भ समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2012-13 में सदस्य पुस्तकालय समिति विधानसभा रहे। 2013-14 में सदस्य याचिका समिति विधानसभा रहे। 2019 से 2021 तक सदस्य स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधित समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा गरियाबंद जिले में आता है। यह अनुसुचित जनजाति के लिए रिज़र्व सीट है जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 210682 है। जिसमे से 180558 (85.70%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी डमरूधर पुजारी को 79619 (44.10%) वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय नेताम को 69189 (38.32%) वोट मिले।

Similar News