Manifesto: आ गई तारीख, कल आ रहा है वो, अब दिखेगा चुनाव का असली रंग...

Manifesto: छत्‍तीसगढ़ में चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। पहले चरण के मतदान में की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन अब भी एक कमी लोगों को खटक रही है।

Update: 2023-11-02 15:17 GMT
Manifesto: आ गई तारीख, कल आ रहा है वो, अब दिखेगा चुनाव का असली रंग...
  • whatsapp icon

Manifesto: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की पहले चरण की 20 सीटों पर 5 दिन बाद मतदान होना है। पहले चरण की सीटों पर प्रचार का शोर 5 नवंबर की शाम को थम जाएगा। इधर, दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के स्‍टार प्रचारकों का लगातार दौरे हो रहे हैं। बड़े-बड़े दावों के साथ आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। यानी चुनावी माहौल पूरी तरह शबाब पर है, लेकिन इन सब के बीच एक कमी लगातार खटक रही है। वह कमी है घोषणा पत्र की। सत्‍ता रुढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी भाजपा दोनों का घोषणा पत्र अब तक जारी नहीं हुआ है। लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच भाजपा ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी करने की डेट जारी कर दी है। पार्टी कल (3 नवंबर) अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। अब कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने की तारीख का इंतजार है।

घोषणा पत्र को लेकर आज दिन में मीडिया ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से प्रश्‍न किया था। सीएम भूपेश से मीडिया ने जब सवाल किया तब तक भाजपा का कार्यक्रम नहीं आया था। सीएम ने भाजपा का घोषणा पत्र कल जारी किए जाने की संभावना वाले प्रश्‍न पर कहा कि कल जारी कर देंगे मुझे भरोसा नहीं है। वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र की तारीख को लेकर पूछे गए प्रश्‍न पर बघेल ने कहा कि हम तो अभी तक 17 घोषणा कर चुके हैं। उसमें एक पर अमल भी हो गया। सीएम ने कहा कि हमने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है। राज्‍य में 1 नवंबर से इस पर अमल शुरू हो गया है।




Full View

Tags:    

Similar News