Manendragarh News: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के विवादित बोल, हाथ काटकर दूसरे हाथ मे दे दूंगी मैं वैसी नेता हूँ...

Update: 2023-10-17 16:46 GMT
Manendragarh News: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के विवादित बोल, हाथ काटकर दूसरे हाथ मे दे दूंगी मैं वैसी नेता हूँ...
  • whatsapp icon

Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर, सोनहत सीट से बीजेपी की प्रत्याशी रेणुका सिंह का विवादित भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है।

इसके पहले सोनिया गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। रेणुका सिंह ने खुले मंच से फिर दिया बयान। कहा, अधिकारियों को प्रेशर डालकर काम करवाया गया। जो नहीं दिया रातों रात ट्रांसफर कर दिया गया। विधायक डरा हुआ है, हमारे कार्यकर्ताओ को परेशान किया जा रहा है। नीचें देखिए वीडियो...

Full View

केल्हारी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा हुए कार्यकर्ताओ को कहा आप 56 इंच वाले मोदी जी के दल के कार्यकर्ता है किसी से डरने घबराने की जरूरत नही।पुलिस वाले आकर रास्ता रोकना चाहे तो जो सीमा पार करना चाहते है सीमा पार करिये। मैं जब मंडल अध्यक्ष थी मेरे ऊपर 12 केस लगे थे 200 धाराएं लगी थी। मैं वो नेता हु कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ मे देना जानती हूं।

Tags:    

Similar News