नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने CM बघेल को लिखा पत्र: धान ख़रीदी हेतु किसानों के पंजीयन समय सीमा बढ़ाने का किया आग्रह

Update: 2021-10-30 16:38 GMT

रायपुर,30 अक्टूबर 2021। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, धान ख़रीदी के लिए किसानों के पंजीयन की समय सीमा बढ़ा दी जाए।



किसानों के पंजीयन की समय सीमा की अंतिम तिथि आज ही याने तीस अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने पत्र में लिखा है "धान ख़रीदी के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि आज ही है,किंतु भुईंयाँ सॉफ़्टवेयर व अन्य तकनीकि कमियों के कारण बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन नहीं कराया जा सका है।इससे किसान समर्थन मूल्य में धान बेचने में असमर्थ हो जाएँगे और किसानों को आर्थिक हानि होगी"

Similar News