Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवार जीते? पार्टी वाइज देखिए पूरी लिस्ट
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में चार हिंदू उम्मीदवारों ने बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) से जीत हासिल की है।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) की जीत हुई है। BNP चेयरमैन तारिक रहमान के नेतुत्व में पार्टी ने 299 में से 211 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है, जबकि जमात ए इस्लामी सिर्फ 68 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। 4 हिंदू उम्मीदवारों की जीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
BNP ने लहराया जीत का परचम
बता दें कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने जीत का परचम लहराया है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने BNP चेयरमैन तारिक रहमान के नेतुत्व में 299 में से 211 सीट हासिल की है, जबकि जमात ए इस्लामी को सिर्फ 68 सीटों पर ही जीत मिल पाई। वहीं बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) से 4 हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है, तो चलिए जानते हैं कि किन्होंने कहां से मारी बाजी।
4 हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
99 हजार वोट से जीते गायेश्वर चंद्र
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) की स्थायी समिति के सदस्य और पूर्व राज्य मंत्री गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका 3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। गायेश्वर चंद्र रॉय ने 99 हजार 163 वोट हासिल करते हुए जमात ए इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया है।
1.47 लाख वोट से जीते निताई रॉय चौधरी
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी ने मागुरा 2 सीट से जीत दर्ज की है। निताई रॉय चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 896 वोट हासिल करते हूए जमात ए इस्लामी के उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को हरा दिया है।
31 हजार वोट से जीते अधिवक्ता दिपेन दीवान
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) उम्मीदवार अधिवक्ता दिपेन दीवान ने रंगामती सांसदीय सीट से जीत दर्ज की है। दिपेन दीवान ने 31 हजार 222 वोट हासिल करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार पहल चकमा को हरा दिया है।
1.41 लाख वोट से जीते साचिंग प्रु
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) उम्मीदवार साचिंग प्रु ने बंदरबन सीट से जीत दर्ज की है। साचिंग प्रु को 1 लाख 41 हजार 455 वोट मिले हैं।