जंगी प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दिखाई ताकत...सड़क पर उतरे सैकड़ों समर्थक, सरकार पर बोला हमला...बोले, विकास चरमरा गया, अपराधों और भूमाफियाओं से लोग सहमे हुए

Update: 2022-05-25 14:23 GMT

बिलासपुर, 25 मई 2022। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज धरना, प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। शहर के विकास कार्यो के लिए उन्होंने धरना, प्रदर्शन का आव्हान किया था। और, आज उनके सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर गए। उनकी सभा में उमड़ी भीड़ को देख सत्ताधारी पार्टी के नेता भी हैरान थे।

प्रदर्शन के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार के साथ साथ नगर सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन वर्ष हो चुके हैं कांग्रेस सरकार को एवं नगर सत्ता नगर निगम में लगभग ढ़ाई वर्ष हो चुके हैं सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हैं वार्डों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं बूंद बूंद पानी के लिए वार्ड के नागरिक तरस रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों मकान जो बनकर तैयार हैं, उसका आबंटन जानबूझकर नहीं किया कई लोग शिकायत करने हमसे आते हैं कि निगर कर्मचारी पैसा मांगते हैं, हम गरीब कहां से पैसा दे मकान खण्डहर हो रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि इनकी नियत में खोट हैं तत्काल प्रधानमंत्री आवास आबंटन किया जाए, जल अमृत मिशन का लगभग चार सौ करोड़ रूपये हमने आबंटन कराया था साढ़े चार वर्ष पूर्व की खुटांघाट से पानी लाकर फिल्टर प्लांट के माध्यम से फिल्टर कर पानी घर घर पहुंचाने की योजना भी पूरी नहीं करवा सके। आज तक सारा काम हो जाना था इसमें भी लापरवाही उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 100 शहरों में से बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना। सफाई सिटी के फंड में एक हजार करोड़ रूपये आए विकास कार्य के लिए उन कामों को भी नहीं कर पा रहे कोतवाली थाने में आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था, पशु औषधालय को गोकुल नगर में शिफ्ट करना, शहर का सौंदर्यीकरण आदि कामों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इच्छा शक्ति का अभाव है, अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा स्मार्ट सिटी के पैसों की बंदरबांट हो रही है। समयावधी खत्म हो रही है काम करने तो आनन फानन में करोड़ों रूपये के टेंडर कर दिये रंग रोगन के लिए पैसों की बंदरबांट सिर्फ कमीशन खोरी के चक्कर में कांग्रेसी लगे हैं। 100 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत पर बने बहतराई खेल स्टेडियम का रख रखाव नहीं होने के कारण खंडहर में तब्दील हो चुका है स्टेडियम प्रदेश का यहां चौथा टर्फ हांकी मैदान बना है आज अपनी दुर्दशा को लेकर तरश आ रहा है।

अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा शासन काल के दौरान मैं मंत्री एवं नगर विधायक रहते नगर निगम को 100 करोड़ रूपये प्रति वर्ष शहर के विकास रख रखाव समाजों के लिए बनाए गए सामुदायिक भवनों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराते रहे की किसी भी प्रकार की बाधा विकास के काम में न आए प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है मात्र 10 करोड़ रूपये की घोषणा निगम को देने के लिए की गई शहर के सारे काम ठप्प हो गये हैं जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ नए नवेले जनप्रतिनिधि बनाया जो आज तक कुछ नहीं करा पा रहे हैं आज सहानुभूति की बात कर रहे हैं। शहर के जन प्रतिनिधी से अगर कोई काम नहीं हो रहा है या कोई नहीं सुन रहा तो ऐसे जनप्रतिनिधि को अपने पद में बने रहने का अधिकार नहीं है।

अग्रवाल ने प्रदेश सरकार नगर सरकार एवं जिला प्रशासन के उपर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि प्रदेश के साथ साथ शहर में जिस तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे हत्या, डकैती, लुटमार, जबरदस्ती नशों की कालाबाजारी, दुकान, मकान एवं जमीनों पर जिस तेजी से लोग कब्जा करने में लगे हैं जिसमें कांग्रेस के लोगों की सहभागिता भी है। लोगों में खौफ एवं डर समा गया है। सरकार एवं प्रशासन पुरी तरह फेल हो चुका है या किसी के दबाव में आकर काम कर रहा है। अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा की यह तो शुरूआत है अगर समय से पहले नहीं चेते तो इससे बड़ा आंदोलन धरना प्रदर्शन करने भाजपा सड़कों पर उतरेगी नागरिकों की हर समस्याओं के साथ भाजपा के एक एक कार्यकर्ता खड़े मिलेंगे।

अग्रवाल ने अघोषित बिजली कटौती पर सरकार शासन, प्रशासन पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन में अव्वल है, फिर आए दिन प्रतिदिन कभी भी लाईट बंद कर दी जाती है, कभी मेंटनेंस के नाम पर या किसी अन्य के नाम पर जो पैसे का बंदरबांट हो रहा है, उसका सारा पैसा कांग्रेसियों की जेब में जा रहा है। अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इमानदारी के साथ जनता एवं विकास के काम करने हांगे नहीं तो आने वाले दिनों में शहर की जनता कांग्रेसियों को सबक सिखाने तैयार खड़ी है।

Tags:    

Similar News