एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा, हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस में टक्कर, AAP को इतनी सीटें...देखें Exit Poll

Update: 2022-12-05 14:07 GMT

NPG न्यूज़:

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो गए है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि 8 दिसंबर को होने वाली वोटों की गिनती के बाद असल जीत और हार का पता चल पायेगा। 

गुजरात में तो सभी सर्वे बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं और करीब-करीब यही अनुमान हाल हिमाचल प्रदेश के लिए भी लगाया जा रहा है। ज्यादातर सर्वे में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार सत्ता में लौटती दिख रही है। हालांकि, एक्सिस माइ इंडिया और आज तक के संयुक्त सर्वे में हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलती दिखाई जा रही है।

गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड 7वीं बार बहुमत की सरकार बन सकती है। न्यूज 18 न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 132, कांग्रेस ने 38, आप 07 और अन्य के खाते में 05 सीटें जाती दिख रही हैं।

जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को यहां 35 से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया न्यूज ऑन द स्पॉट ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को वहां 34 से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं।  

रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है। 

APB न्यूज के CSDS एग्जिट पोल में भी बीजेपी के पूर्ण बहुमत के साथ वापसी का अनुमान जताया था। एग्जिट पोल में बीजेपी को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य को 1 सीट देने का अनुमान जताया गया था। इसमें बीजेपी के लिए 2012 के मुकाबले बड़ी जीत का दावा किया गया था. बता दें कि 2012 में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं।

वहीँ, पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बेहद आक्रामक होकर राज्य में प्रचार किया है।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले गए। यहां की 68 विधानसभा सीटों पर 76 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टाइम्स नाउ नवभारत ने ईटीजी के साथ सर्वे किया है। उसके मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 38 सीटें बीजेपी के खाते में दिख रही है जबकि कांग्रेस को 28 सीटें ही मिल रही हैं। 

आर-भारत और पी मार्क के सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 36 सीटें लेकर सरकार बचाने में कामयाब होती दिख रही है जबकि कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। इसने आप के खाते में भी एक सीट डाली है।

जी न्यूज और बार्क के सर्वे में हिमाचल प्रदेश में 38 जबकि कांग्रेस को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस सर्वे में भी आप को एक सीट मिलती दिख रही है।


Tags:    

Similar News