कांग्रेस का तीखा हमला: बोले मंत्री रविंद्र चौबे-"झीरम राजनैतिक हत्याकांड है.. कलंक का पहला टीका डॉ रमन सिंह पर है.. अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल इससे बच नहीं सकते"
रायपुर,13 नवंबर 2021। झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपने और उसके बाद आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है।
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है
" झीरम राजनैतिक हत्याकांड है, इसके पीछे कौन है.. यह जाँच से सामने आएगा लेकिन डॉ रमन सिंह इससे भयाक्रांत क्यों है.. हम साज़िशकर्ता का पता लगाने की क़वायद कर रहे हैं तो डर क्यों लग रहा है"
मंत्री चौबे ने कहा
"जो साज़िशकर्ता है वो जाँच में सामने आएगा.. लेकिन डॉ रमन सिंह इस कलंक से बच नहीं सकते.. बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर इससे बच नहीं सकते"
मंत्री चौबे ने सवाल उठाया
"पाँच दिन बाद रिपोर्ट सरकार के पास आई है..क्या ये रिपोर्ट लीक हुई है.. भाजपा जो इस रिपोर्ट को लेकर कह रही है उसकी जानकारी कैसे आई"