Congress MLA Savitri Mandavi Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी का जीवन परिचय...

Congress MLA Savitri Mandavi Biography:– सावित्री मंडावी दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर भानुप्रतापपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गौतम उइके को 30533 मतों से चुनाव हराया है। सावित्री मंडावी पेशे से शासकीय व्याख्याता थी। उनके ससुर हरिशंकर सिंह मध्यप्रदेश में विधायक रहें। उनके पति मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उनकी हार्ट अटैक में हुई मौत के बाद दिसंबर 2022 में हुए उपचुनाव में सावित्री भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हरा पहली बार विधायक निर्वाचित हुई थी।

Update: 2023-12-28 09:12 GMT

MLA Savitri Mandavi Biography in Hindi: सावित्री मनोज मंडावी भानु प्रतापपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई है। वे दिवंगत विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की पत्नी है। पहली बार 2022 में सावित्री मंडावी उपचुनाव में विधायक निर्वाचित हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गौतम उइके को 30533 वोटो के अंतर से चुनाव हराया है।

सावित्री मांडवी का जन्म 9 जुलाई 1966 को बालोद जिले के खरखरा में हुआ था। सावित्री मंडावी ने बीए तक की शिक्षा ली है। वे रायपुर के कटोरा तालाब स्थित कालीबाड़ी शासकीय स्कूल में व्याख्याता थी। उनका विवाह कांग्रेस नेता मनोज मंडावी से हुआ था। मनोज मंडावी भानु प्रतापपुर के विधायक व कांग्रेस की सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष थे। अक्टूबर 2022 को मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद खाली हुई सीट में हुए उपचुनाव में मनोज मंडावी की जगह उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार 171 मतों से चुनाव हराया था।

सावित्री मंडावी के बेटे अमन मंडावी वर्तमान में कांकेर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गौतम उइके को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की।

भानुप्रतापपुर विधानसभा में कुल 164696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की सावित्री मंडावी को 83278 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी गौतम उइके को 52743 वोट मिलें। सावित्री मंडावी ने 30533 मतों के अंतर से चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कोमल हुपेंडी को 14999 वोट मिले। नोटा को 2278 वोट मिले। यहां कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

मनोज मांडवी के निधन के बाद उनकी पत्नी सावित्री मांडवी दिसंबर 2022 में उप चुनाव जीत कर विधायक बनी थी। विधायक बनने के बाद सक्रिय रही तथा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रिय बन गई। राहुल गांधी ने भी यहां सभा ली और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। आदिवासी समाज के कोमल हुपेंडी भी आम आदमी पार्टी से चुनाव मैदान में उतर गए। उन्होंने भाजपा के वोट माने जाने वाले आदिवासियों के 15 हजार से अधिक वोट काट दिए। भानुप्रतापपुर कांग्रेस का गढ़ है। मनोज मंडावी यहां से तीन बार विधायक रहें है। यहां भाजपा ज्यादा सक्रिय नहीं रही। सावित्री मंडावी की छवि स्वच्छ है। इसके अलावा एक साल पहले ही विधायक निर्वाचित होने के चलते एंटी इनकंबेंसी जैसी कोई बात नही थी।

Tags:    

Similar News