Congress MLA Sandeep Sahu Kasdol Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक संदीप साहू का जीवन परिचय...

MLA Sandeep Sahu Kasdol Biography:– संदीप साहू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत कर कसडोल विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक शकुंतला साहू की टिकट काट कर संदीप साहू को प्रत्याशी बनाया था। वे वर्तमान में साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष है। साथ ही राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। युवक कांग्रेस के महामंत्री भी संदीप साहू रह चुके हैं। वे पहली बार ही विधानसभा चुनाव लड़े है।

Update: 2023-11-16 14:23 GMT

Sandeep Sahu

Congress MLA Sandeep Sahu Kasdol Biography in Hindi: कांग्रेस के संदीप साहू ने भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर को 33765 वोट से हराया है। सिटिंग विधायक शकुंतला साहू की टिकट काट कर संदीप साहू को टिकट दी गई थी। संदीप साहू पिछली सरकार में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वह साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भी हैं।

44 वर्षीय संदीप साहू के पिता का नाम श्यामलाल साहू है। वे एचडीडी–70, विधायक कालोनी ,36 माल के पीछे पुरैना तहसील रायपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ के निवासी है। उनका मोबाइल नंबर 9424100000 है। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से संबद्ध दुर्गा महाविद्यालय से 1999 में कला संकाय से स्नातक किया है। फिर 2014 में कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर से कला संकाय में स्नातकोत्तर किया है। 2017 में फिर कलिंगा यूनिवर्सिटी से ही एमबीए किया है। संदीप साहू का व्यवसाय कृषि हैं। वही उनकी पत्नी गजानंद कंस्ट्रक्शन एंड स्पलायर की प्रोपराइटर है।

संदीप साहू की मां पार्वती साहू जिला साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुकी है। उनकी मां अविभाजित मध्यप्रदेश में जिला महिला कांग्रेस कमेटी जिला रायपुर ग्रामीण की अध्यक्ष भी रहीं है। संदीप साहू की मां पार्वती साहू ने भी 2003 के चुनाव में कसडोल विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी। पर उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। अब 20 साल बाद कांग्रेस पार्टी ने संदीप साहू को टिकट दिया है।

संदीप साहू 2008 में प्रदेश युवक कांग्रेस का चुनाव लड़ कर महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुए थे। वे तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भी हैं।

कसडोल विधानसभा में कुल 269963 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के संदीप साहू को 136 362 वोट मिले। कांग्रेस के धनीराम धीवर को 102597 वोट मिले। भाजपा के संदीप साहू ने 35765 वोटो से जीत दर्ज की। निर्दलीय गोरेलाल को 5395 वोट मिले। नोटा को 831 वोट मिले। यहां कुल 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

कसडोल में कांग्रेस का जातिगत समीकरण चला। यहां से कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक शकुंतला साहू का टिकट काट कर लोकल एंटी इनकंबेंसी को मैनेज कर लिया। साथ ही साहू बाहुल्य सीट होने के चलते तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष युवा संदीप साहू को टिकट दिया। कसडोल विधानसभा से भाजपा के धनीराम साहू की हार का कारण संसाधनों की कमी के साथ राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव की कमी रही।

Full View

Tags:    

Similar News