Congress MLA Chintamani joins BJP: फिर से भगवा रंग में रंगे चिंतामणी महराज: कांग्रेस के सामरी विधायक ने किया भाजपा प्रवेश

Congress MLA Chintamani joins BJP:

Update: 2023-10-31 08:24 GMT

Congress MLA Chintamani joins BJP: रायपुर। कांग्रेस विधायक चिंतामणी महराज ने आज फिर से भाजपा में शाामिल हो गए हैं। चिंतामणी अभी सामरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार पार्टी ने उन्‍हें टिकट नहीं दिया है। इसी वजह से चिंतामणी कांग्रेस ने नाराज हैं। आज उन्‍होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान चिंतामणी एक बार फिर भगवा रंग में रंगे नजर आए।

कुछ दिनों पहले उनकी एक तस्‍वीर वायरल हुई थी। इस तस्‍वीर में चिंतामणी भाजपा के वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और  भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्‍तव के साथ चर्चा करते नजर आए थे। इसके बाद से ही चिंतामणी के भाजपा प्रवेश करने की चर्चा होने लगी थी। 

चिंतामणि महाराज 2004 से 2008 तक अध्यक्ष राज्य संस्कृत बोर्ड रहें थे। फिर उन्होंने 2008 में बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा से ही निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर 2013 में वे फिर से सामरी विधानसभा से ही चुनाव मैदान में कूदे। पर अंतर सिर्फ इतना था कि वे इस बार निर्दलीय चुनाव न लड़ कर कांग्रेस की टिकट पर खड़े हुए थे और चुनावी मैदान फतह कर पहली बार विधायक बने थे। जिसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताया और एक बार फिर वे सामरी विधानसभा से चुनावी मैदान में कूद पड़े। इस बार उन्होंने भाजपा के अपने करीबी प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा को शिकस्त दी। चिंतामणि महाराज को कुल 80,620 वोट प्राप्त हुए तो वही उनके करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा को 58697 वोट मिले।

चिंतामणी महराज के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्‍लीक करें




Tags:    

Similar News