Congress: महिला कांग्रेस की महासचिव ने महापौर पद के लिए प्रस्‍तुत की दावेदारी

Congress:

Update: 2025-01-09 15:00 GMT
Congress: महिला कांग्रेस की महासचिव ने महापौर पद के लिए प्रस्‍तुत की दावेदारी
  • whatsapp icon

Congress: रायपुर। रायपुर नगर निगम में महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के साथ ही दावेदार सामने आने लगे हैं। सियासी गलियारों में अभी नामों की चर्चा चल रही है। इस बीच विधिवत दावेदारी भी शुरू हो गई। रायपुर महापौर पद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे प्रबल दावेदार प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने फ्रंट फुट पर बैटिंग शुरू कर दी है। शुक्ला ने आज रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे को महापौर पद हेतु आवेदन देकर विधिवत अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सघन दौरा भी शुरू कर दिया है और जनता का आशीर्वाद ले रहीं हैं।

Tags:    

Similar News