Chhattisgarh News: कांग्रेस पर सीएम विष्‍णुदेव साय का प्रहार: बोले...यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं...

Chhattisgarh News:

Update: 2024-03-20 07:53 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर कटाक्ष किया है। साय ने कांग्रेस को डूबता नाव बताया है।

मुख्‍यमंत्री साय आज बस्‍तर संभाग के दौरे पर हैं। रायपुर हेलीपेड से दंतेवाड़ा रवाना होने से पहले उन्‍होंने यहां मीडिया से चर्चा की। बताया कि आज वे दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्‍वरी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।

कांग्रेस में घमासान और प्रत्‍याशी चयन में देर को लेकर सीएम साय ने कटाक्ष किया। कहा कि कांग्रेस में बिखराव है। वह डूबती नाव की तरह है। कांग्रेस की नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस में इतना बिखराव है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री के के सामने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।

Tags:    

Similar News