Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: चुनाव को लेकर कर्मचारी संगठनों का बड़ा फैसला: 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों ने बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष को सौंपा पत्र

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: पहले चरण के मतदान से पहले छत्‍तीगसढ़ में सत्‍तारुढ़ बीजेपी के लिए एक अच्‍छी खबर है। प्रदेश के 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों ने बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव को एक पत्र सौंपा है।

Update: 2024-04-17 12:55 GMT

Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव को एक पत्र सौंपा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अनियमित कर्मचारियों का आभार जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार जताया है। देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।

Tags:    

Similar News