Chhattisgarh Assembly Election 2023: बाबा पर भाजपा से सेटिंग का आरोप: बृहस्‍पत बोले- शाह से मिलने के बाद भाजपा को पहुंचा रहे हैं लाभ

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस ने रामानुजगंज सीट से विधायक रहे बृहस्‍पत सिंह का टिकट काट दिया है। इससे बृहस्‍तप सिंह नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने टिकट कटने के लिए बाबा को जिम्‍मेदार ठहराते हुए जमकर हमला बोला है।

Update: 2023-10-19 13:07 GMT
Chhattisgarh Assembly Election 2023: बाबा पर भाजपा से सेटिंग का आरोप: बृहस्‍पत बोले- शाह से मिलने के बाद भाजपा को पहुंचा रहे हैं लाभ
  • whatsapp icon

Chhattisgarh Assembly Election 2023: रायपुर। बलरामपुर जिला की रामानुजगंज सीट से विधायक बृहस्‍तप सिंह की टिकट कांग्रेस ने काट दी है। बृहस्‍तप 2013 में भाजपा के दिग्‍गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2018 में कांग्रेस के सत्‍ता में आने के बाद से डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव को लेकर विवादित बयानों की वजह से बृहस्‍तप सिंह चर्चा में रहे। अब पार्टी ने बृहस्‍त सिंह की टिकट काट दी है। पार्टी ने उनके स्‍थान पर डॉ. अजय तिर्की को टिकट दिया है। इससे बृहस्‍त सिंह बेहद नाराज हैं। उन्‍होंने टिकट कटने के लिए बृहस्‍त सिंह सिंहदेव को जिम्‍मेदार बता रहे हैं।

राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए बृहस्‍पत सिंह ने डिप्‍टी सीएम सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के साथ सेटिंग का आरोप लगाते हुए बृहस्‍त सिंह ने कहा कि जब से बाबा साहब (‍टीएस सिंहदेव) अमित शाह से मिले हैं तब से भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा वालों के साथ सेटिंग हो गया है। इसी वजह से रामानुजगंज से कांग्रेस ने भाजपा के दिग्‍गज नेता रामविचार नेताम के खिलाफ कमजोर प्रत्‍याशी खड़ा किया है। अब भाजपा सिंहदेव के खिलाफ अंबिकापुर सीट से कमजोर प्रत्‍याशी खड़ा करेगी। बाबा जिसे कहेंगे भाजपा उसे ही अंबिकापुर से टिकट देगी।

सिंहदेव पर लगाया था हमला कराने का आरोप

बृहस्पत सिंह के अंबिकापुर जाने के दौरान जुलाई 2021 में उनके काफिले पर पत्थर से हमला हुआ था। इस घटना के बाद बृहस्पत सिंह ने मीडिया के सामने सिंहदेव पर आरोप लगाते हुए बयान दिया कि सिंहदेव के लोगों ने उनपर हमला किया है, उनकी हत्या कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- छन्‍नी के बाद बृहस्पत की कटी टिकट: NPG न्‍यूज ने पहले ही बताया था इसके पीछे की ‘सियासी समझौते’ की कहानी

रायपुर। सत्‍तारुढ़ कांग्रेस ने एक दिन पहले 53 नामों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में 9 विधायकों का टिकट काटा है। पहली सूची में पार्टी ने 8 सीटिंग एमएलए को टिकट नहीं दिया था। इस तरह पार्टी अब तक अपने 17 एमएलए का टिकट काट चुकी है, लेकिन सबसे ज्‍यादा चर्चा दो नामों की हो रही है। इन दोनों एमएलए की टिकट कटने के पीछे डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव का नाम आ रहा है। बुधवार को जारी हुई कांग्रेस की दूसरी सूची में पार्टी ने मनेंद्रगढ़ से डॉ. विनय जायसवाल, प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज से बृहस्‍तप सिंह, सामरी से चिंतामणी महराज, लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार, पाली तानाखार से मोहित राम, बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय धरसींवा से अनिता शर्मा, रायपुर ग्रामीण से सत्‍यनारायण शर्मा और जगदलपुर रेखचंद जैन को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं, पहली सूची में नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे, पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छुन्नी चंदू साहू, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा और चित्रकोट से रजमन बैंजाम का टिकट काटा गया था।  विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें



Tags:    

Similar News