Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur West Assembly Seat 49. रायपुर पश्चिम: राजेश मूणत ने जितने वोट से विकास को हराया, उससे दोगुना अंतर से विकास ने मूणत को हराया

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur West Assembly Seat 49.

Update: 2023-10-11 12:30 GMT

- छत्तीसगढ़ गठन के बाद हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई रायपुर पश्चिम सीट, अब तक तीन चुनाव हुए

एनपीजी एक्सक्लूसिव

रायपुर। मध्यप्रदेश से अलग हुए छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2008 चुनाव के पहले ही विधानसभा सीटों का परिसीमन हुआ। इस परिसीमन में रायपुर शहर की सीट तीन अलग-अलग हिस्से में विभाजित हुई। पहली सीट रायपुर पश्चिम, दूसरी रायपुर उत्तर और तीसरी सीट रायपुर दक्षिण के नाम से बनी।

आज हम बात कर रहे हैं रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट की। साल 2008 के बाद से अब तक यहां तीन विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन तीन चुनाव में दो बार भाजपा ने जीत दर्ज की और एक बार कांग्रेस ने। लेकिन यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। 2008 में हुए चुनाव में भाजपा के राजेश मूणत ने कांग्रेस के संतोष अग्रवाल को 14845 वोट के अंतर से हराया। वहीं 2013 में हुए चुनाव में राजेश मूणत के सामने कांग्रेस के युवा नेता विकास उपाध्याय थे। इस चुनाव में भले ही राजेश मूणत की जीत हुई, लेकिन उनकी लीड में अप्रत्याशित रूप से कमी आई। साल 2013 का चुनाव राजेश मूणत ने केवल 6160 वोट के अंतर से जीता। जबकि वे सरकार के प्रमुख का कद्दावर मंत्री में शुमार थे। वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार राजेश मूणत को प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस ने विकास उपाध्याय पर दोबारा हाथ रखा। लेकिन यह चुनाव राजेश मूणत के लिए भारी पड़ गया, क्योंकि पांच साल पहले मूणत ने जिस प्रत्याशी को 6160 वोट से हराया था, उसी प्रत्याशी ने मूणत को दोगुने वोट, यानी 12212 वोट के अंतर से पटखनी दी। इस तरह रायपुर पश्चिम में जीत दर्ज कर विकास उपाध्याय ने कांग्रेस को विकास पथ पर लेकर आए।

जानिए, इस साल कितने मतदाता हैं रायपुर पश्चिम विधानसभा में

मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है और अब नामांकन से पहले तक नाम जोडऩे का काम जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार इस साल रायपुर पश्चिम विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 88 हजार 452 है। इसमें 145710 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 142676 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 66 है। इसी तरह पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 4832 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 3862 है।

अब समझते हैं साल 2018 के विधानसभा चुनाव को

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कुल 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। सरकार के कद्दावर मंत्री राजेश मूणत भाजपा की टिकट पर मैदान में थे। वहीं कांग्रेस ने विकास उपाध्याय को दोबारा मौका दिया। वहीं बसपा ने इस सीट पर भोजराम गौरखेड़े भी उतारा। साल 2018 में रायपुर पश्चिम में कुल मतदाताओं की संख्या 248325 थी, जिसमें से 150238 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब परिणाम जारी हुए तो कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 76359 वोट मिले। राजेश मूणत को 64147 और बसपा के भोजराम के खाते में 2271 वोट आए। इस तरह यह चुनाव विकास उपाध्याय ने 12212 वोट के अंतर से जीत लिया। कुल 37 में से 35 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।

जानिए, रायपुर पश्चिम से विधानसभा चुनावों में किसे मिली जीत


वर्ष 

विधायक 

पार्टी

2008 

राजेश मूणत 

बीजेपी

2013

 राजेश मूणत

 बीजेपी

2018

 विकास उपाध्याय 

कांग्रेस


Tags:    

Similar News