CG News: बस्तर दौरे पर सीएम साय; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आला अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश के बस्तर दौरे पर है। जहाँ उन्होंने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित्र क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।

Update: 2025-09-01 07:52 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश के बस्तर दौरे पर है। जहाँ उन्होंने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित्र क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। सीएम साय ने दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ से राहत के लिए आला अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के कड़े दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा भी उपस्थित रहे।

सीएम साय ने बताया कि, बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों को बाढ़ से राहत के लिए शासन ने राहत शिविर और बचाव कार्य के दिशा निर्देश जारी किये है। प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अलावा डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर उनका वितरण किया जा रहा है। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कपड़े वितरित किए, जबकि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों द्वारा भी राहत सामग्री प्रदान की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बाढ़ से लगभग 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 22 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है, जबकि कई मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

सीएम की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

इसके आलावा सीएम साय ने जगदलपुर जिला कलेक्ट्रेट में बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान, राहत कार्यों की प्रगति और पुनर्वास योजनाओं पर चर्चा हुई। सीएम ने अधिकारियों को सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का आदेश दिया। उन्होंने अतिरिक्त राशन वितरण और क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।

राहत और पुनर्वास पर जोर

सीएम साय ने कहा कि, उनकी प्राथमिकता है कि, हर प्रभावित परिवार को समय पर सहायता मिले। उन्होंने बस्तर संभाग में बाढ़ से हुए नुकसान, जिसमें 8 लोगों की मौत, 96 पशुओं का नुकसान और 495 घरों को क्षति शामिल है, को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रभावितों के लिए राहत शिविरों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने और IAF हेलीकॉप्टर्स की मदद से बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

बस्तर जल्द नक्सलवाद से होगा मुक्त

सीएम ने बस्तर को विकास की नई दिशा देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि, बाढ़ के बाद पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। सीएम ने बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर पर्यटन और आर्थिक केंद्र बनाने के अपने विजन को भी रेखांकित किया।

Tags:    

Similar News