CG पूर्व IAS बेहोशः सीएम विष्णुदेव साय के बंगले में पूर्व आईएएस को आया चक्कर, मची अफरातफरी

Update: 2023-12-11 11:58 GMT

रायपुर। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे एक रिटायर आईएएस आईएएस कल रात अचानक गश खाकर गिए गए। रिटायर ब्यूरोक्रेट्स के बेहोश होने पर सीएम के आवास में अफरातफरी मच गई।

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर टेबल पर लिटाया। फिर चेहरे पर पानी छिड़का गया। करीब पांच मिनट तक उन्हें होश नहीं था। पानी छिंटने के बाद उन्हें होश आया। उन्हें तुरंत डॉक्टरी चेकअप के लिए ले जाया गया।

यह वाकया कल रात करीब साढे आठ बजे रात की है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कल शाम विष्णुदेव साय पहले पहुना पहुंचे। फिर उसके बाद विधायक निवास स्थित अपने निजी आवास गए। पहुना से अपने घर जाने की सूचना पर बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक और नेता, अफसर पहुंच गए।

विष्णुदेव सभी से मिल रहे थे। रिटायर आईएएस ने भी बुके दिया। उनसे बुके लेकर नए मुख्यमंत्री जैसे ही आगे बढ़े, दो मिनट बाद रिटायर आईएएस को अचानक चक्कर आ गया। 

Tags:    

Similar News