CG Politics News: सिंहदेव की तल्खी: अन्नदाता किसान को सरकार ने चोर बना दिया है, किसानों के घर घुसकर अधिकारी धान की पतासाजी कर रहे हैं
CG Politics News: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिंहदेव ने कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहते हैं। जिसे हम अन्नदाता के नाम से जानते हैं, आज उनको सरकार ने चोर करार दिया है। किसानों के खलिहानों में अधिकारी जा रहे हैं। यह कैसी व्यवस्था है, समझ से परे है।
CG Politics News: बिलासपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिंहदेव ने कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहते हैं। जिसे हम अन्नदाता के नाम से जानते हैं, आज उनको सरकार ने चोर करार दिया है। किसानों के खलिहानों में अधिकारी जा रहे हैं। यह कैसी व्यवस्था है, समझ से परे है।
धान खरीदी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर जिस तरह की व्यवस्था चल रही है,इससे पहले हमने किसानों को इतना परेशान कभी नहीं देखा। किसानों के खलिहानों में अफसर जा रहे हैं, धान की पतासाजी कर रहे हैं। इस सरकार ने अन्नदाता को चोर करार दिया है। जो हमारे अन्नदाता हैं आज उनको चोर के रूप में देखा जा रहा है। कोई भी अधिकारी किसानों के घर घुस जा रहे हैं। इससे बड़ा किसानों का और क्या अपमान होगा। राज्य सरकार की मंशा साफ है, वे किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती। टोकन को लेकर पूरे समय किसान परेशान होते रहे। अब तो टोकन की व्यवस्था भी बंद हो गई है। किसानों के खलिहानों में अधिकारी पहुंच रहे हैं। सिंहदेव बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर व ग्रामीण अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा राज्य सरकार धान खरीदी की व्यवस्था को संभाल नहीं पाई है।
खेत की गिरदावरी,पंजीयन, टोकन की अव्यवस्था से लेकर सीमित कोटा और राइस मिल तक सरकार फेल है। यह अव्यवस्था और अदूरदर्शिता का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि पूरा धान खरीदना है। मैंने अपने जीवन में इतना ज्यादा किसानों को धान बेचने के लिए परेशान होते कभी नहीं देखा।