सुबोध हरितवाल का प्रमोशन : IYC में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए सुबोध, देशभर से प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी
रायपुर. छत्तीसगढ़ के युवा नेता सुबोध हरितवाल को इंडियन यूथ कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अब तक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे सुबोध को सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. उनके साथ मलिक जावेद अंसारी, शान खान और कपिल देसाई को यह जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा 15 राष्ट्रीय प्रवक्ता और 10 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है.
बता दें कि नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था, जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया है. नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी है. छत्तीसगढ़ से सुबोध हरितवाल को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. देखें, पूरी सूची...
इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी का आभार व्यक्त किया है.