भाजयुमो कार्यसमिति भंग: प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में विवाद के बाद भाजपा ने मंडल की युवा मोर्चा कार्यसमिति भंग की

Update: 2022-10-22 05:19 GMT

रायपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के दौरे में विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजयुमो कुम्हारी मंडल की पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया है। पिछले हफ्ते रवि भगत भिलाई प्रवास पर थे। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कुछ देर के लिए स्थिति असहज हो गई थी। इस घटनाक्रम के संबंध में जानकारी मिलने के बाद संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंडल की कार्यसमिति को ही भंग कर दिया है। देखें आदेश...


इसी तरह मंडल महामंत्री से हाथापाई, वॉट्सएप ग्रुप के वरिष्ठ नेताओं से बदतमीजी के आरोप में सक्ती जिले के कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। देखें, क्या आरोप हैं...


नोटिस का 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

Tags:    

Similar News