CG Congress: कांग्रेस की न्याय यात्रा का तीसरा दिन: आज पूर्व सीएम भूपेश भी होंगे शामिल, रोहांसी से शुरू हुई यात्रा

CG Congress:

Update: 2024-09-29 05:59 GMT

CG Congress: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की न्‍याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। आज की यात्रा रोहांसी से शुरू होगी। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। बघेल न्‍याय यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले दिल्‍ली चले गए थे। कल रात को लौटे हैं। इस वजह से वे अब तक इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। कल दूसरे दिन का शुभांरभ कसडोल के सतनाम भवन से शुरू होकर लवन खरतोरा रोहांसी पहुंची। आज वहीं से यात्रा शुरू हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रा में प्रतिदिन 200 युवा कांग्रेस के नेता, 200 एनएसयूआई तथा 150 सेवादल के कार्यकर्ता, स्थाई यात्री के रूप में चल रहे है। इसके अलावा 1500 प्रदेश भर के कांग्रेस जन स्थाई यात्री के रूप में चल रहे, जो पूरे 6 दिन 130 किमी की यात्रा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में क्षेत्रीय यात्रा के रूप में चल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्रा के दौरान बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ की जनता ने हम लोगों को भी सम्मान और प्यार दिया उसके लिए धन्यवाद। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। इस प्रदेश सरकार की नाकामियों को हम सफल हो रहे है। इसी का नतीजा है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है उस रास्ते की पूरे गांव की जनता इस न्याय यात्रा को स्वागत करने के लिये इंतजार कर रहे यह सबसे बड़ी बात है। हमारा मकसद है इस प्रदेश को बचाना प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है।

इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, अपराध का गढ़ बना दिया। हमारी न्याय यात्रा का मकसद है कि अपराध रूक नहीं रहा लेकिन कवर्धा में पिछले सप्ताह तीन साहू समाज के बेटों की हत्या हुई उस घटना को सरकार रोक सकती थी। आज एक साहू बेटे की फिर हत्या होती है और एक गंभीर रूप से घायल है। इस तरह से पूरे कवर्धा जल रहा है। गृह मंत्री का गृह जिला है, विधानसभा है वो संभल नहीं रहा है तो क्या प्रदेश संभालेंगे? मैं सवाल पूछता हूं मुख्यमंत्री, गृह मंत्री की अपराध कब रुकेगा? अपराध को कौन रोकेगा? इसका जिम्मेदार कौन है? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है।

बैज ने कहा कि हमने बलौदाबाजार की घटना देखी, निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है सतनामी समाज के निर्दोष लोग हमारे कार्यकर्ता, हमारे विधायक। सप्ताह भर के अंदर दूसरी घटना कवर्धा में वहां पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तारी कर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और एक व्यक्ति को सरकार के गृह मंत्री के संरक्षण में, सरकार के संरक्षण में पुलिस लॉकअप में उसको इतना मारा जाता है कि साहू समाज की बेटा की मौत होती है इसका जिम्मेदार कौन है? गृहमंत्री के इशारे पर हत्या हुई है क्या? यह पूछना चाहते है। हम इसलिये छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि हम उन पीड़ित परिवारों के लिये न्याय दिलाने के लिए, हक दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की है। आज दूसरा दिन है निश्चित रूप से ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ की इतिहास में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दर्ज होगा और न्याय यात्रा को आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है।

Tags:    

Similar News